
सोशल आडिट टीमों के गठन के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया 09 मार्च से
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):जनपद में विकास खंडों में सरकारी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला विकास अधिकारी की ओर से वर्ष 2026-27 और 28 के लिए जनपद की 273 ग्राम पंचायतों में सोशल आडिट के लिए चार सदस्यीय टीमों का पैनल तैयार किया जाएगा।
09 मार्च को हापुड़ में हापुड़ ब्लाक की सोशल आडिट टीम के सदस्यों का चयन होगा। 10 मार्च को सिम्भावली ब्लाक, 11 मार्च को गढ़मुक्तेश्वर, 12 मार्च को धौलाना ब्लाक के लिए साक्षात्कार होगें।
जनपद के समस्त चार विकास खण्डों में संचालित मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के अन्तर्गत कराये गये कार्यों का सोशल आडिट किया जायेगा। इसमें पारदर्शिता बनाये रखने के लिए एक उच्च स्तरीय चयन समिति गठित की गई है, जिसमें विकास खण्ड अधिकारी, अध्यक्ष, राजकीय इन्टर कालिज के प्रवक्ता सदस्य और जिला सोशल आडिट समन्वयक को सदस्य सचिव नामित किया गया है। सोशल आडिट टीम के सदस्यों के चयन के लिए अपने से सम्बन्धित खण्ड विकास के सभागार कक्ष में साक्षात्कार लिए जायेगें।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























