
👁 0 views Views
पीसीएस-2024 के साक्षात्कार नौ से
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस-2024 के साक्षात्कार होली की छुट्टी के बाद नौ मार्च से फिर से शुरू होंगे और 20 मार्च तक जारी रहेंगे।
आयोग के उप सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि साक्षात्कार की प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हुई थी। आयोग में प्रतिदिन 12 पैनल बैठते हैं। इनमें से छह पैनल सुबह 9:30 बजे से और छह पैनल दोपहर दो बजे से साक्षात्कार लेते हैं। प्रत्येक पैनल द्वारा 10 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाता है और एक अभ्यर्थी को लगभग 15 से 20 मिनट का समय दिया जाता है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651


























