
संयुक्त निदेशक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, गंदगी देख जताई नाराजगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ से हापुड़ पहुंची संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर सीमा अग्रवाल ने जनपद हापुड़ के जिला अस्पताल का निरीक्षण किया जहां गंदगी देख संयुक्त निदेशक ने नाराजगी ज़ाहिर की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों, दवा काउंटर, नर्सरी आदि का निरीक्षण किया।
संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर सीमा अग्रवाल गुरुवार को जनपद हापुड़ के जिला अस्पताल पहुंची जिन्होंने सबसे पहले वार्ड और ओपीडी का निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत की। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि मरीजों की सुविधा का ध्यान रखा जाए। इस दौरान दवाइयों का स्टॉक खत्म होने से पहले दवाओं को मंगवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी, डीपीएम सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


























