
कांग्रेस के दो पदाधिकारियों ने पद से दिया इस्तीफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला कांग्रेस कमेटी के शहर उपाध्यक्ष मनोज शर्मा और शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के शहर उपाध्यक्ष सुशील शास्त्री ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है। दोनों पदाधिकारियों ने इस्तीफा देते हुए कहा कि वह कांग्रेसी है और कांग्रेसी ही रहेंगे। वह अपने-अपने पदों से इस्तीफा देते हैं। इन दोनों के इस्तीफो से राजनीतिक गलियारे में अफरा-तफरी मच गई है।

VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























