
सामिया गार्डन में अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो सामिया गार्डन एचपीडीए से अप्रूव्ड कॉलोनी है परंतु सामिया गार्डन में चल रहे नव निर्माण की मियाद समाप्त हो चुकी है
एचपीडीए नियम के मुताबिक एचपीडीए से नक्शा पास होने के बाद 5 वर्ष में मानचित्र के अनुरूप निर्माण करना जरूरी है परंतु सामिया गार्डन में अंदर की ओर चल रहे नव निर्माण के मानचित्र की स्वीकृति अवधि समाप्त हो चुकी है यानी मानचित्र स्वीकृत होने के अवधि में निर्माण शुरू नहीं हो सका और अब सांठगांठ से निर्माण चोरी छिपे कराया जा रहा है।
एचपीडीए के इंजीनियर को मौके का मुआयना करके आवश्यक व ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























