
कस्तूरबा कोल्ड स्टोर के सामने आवासीय कॉलोनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में जिधर भी देखो उधर ही आवासीय व औद्योगिक कॉलोनी बसाई जा रही है।
हापुड़ बुलंदशहर रोड पर स्थित कस्तूरबा कोल्ड स्टोर के सामने संतोष धर्म कांटे के बराबर से अंदर की ओर करीब 3 हजार वर्ग मीटर एरिया में कृषि भूमि पर आवासीय कॉलोनी बसाई जा रही है जिसमें फिलहाल मिट्टी भराव चल रहा है जो पूरी तरह अवैध रूप से लाई जा रही मिट्टी से हो रहा है।
कॉलोनी का जो नक्शा बाजार में घूम रहा है उसके मुताबिक कॉलोनी में करीब 75 प्लॉट है जो विभिन्न श्रेणी में बंटे हैं। कॉलोनी में 7.50 मीटर, 9 मीटर की सड़क नक्शा में दिखाई गई है। फिलहाल मौके पर विकसित करने से पता चलता है कि अभी केवल दफ्तर तैयार हुआ जो खेत में प्लाटिंग होनी है वह स्थान मुख्य मार्ग से काफी नीचे है जिस मिट्टी भराव द्वारा समतल किया जाएगा।
इस कॉलोनी में प्लॉट लेने के इच्छुक सबसे पहले ही यह अवश्य देख ले की भूमि भू उपयोग आवासीय में है या नहीं। दूसरे एचपीडीए से मान्यता है या नहीं, वरना आपको पछताना पड़ सकता है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























