
हापुड़ के विजय कुमार का नेत्रदान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के चाह कमाल निवासी, विजय कुमार वर्मा का लंबी बीमारी के दौरान निधन हो गया।
परिवार जनों ने विचार विमर्श के बाद विजय के नेत्रों का नेत्रदान करने का निर्णय लिया।
मेरठ के मेरठ मेडिकल कॉलेज से आई नेत्र बैंक की टीम ने नेत्रदान का कार्य को संपन्न किया।
इस पुण्य कार्य में चाहकमाल निवासी दिनेश माहेश्वरी प्रेस वाले का विशेष योगदान रहा।
उनके द्वारा कराया गया यह अब तक का 33 वां नेत्रदान है।अब विजय की आंखों अन्य किसी की नेत्र ज्योति लौट आएगी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























