
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट पुल पर एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार दंपति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार बिजनौर जनपद के चांदपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित 40 वर्षीय सुरेश, उसकी पत्नी 38 वर्षीय गुड्डी और मां दुलारी एक बाइक पर सवार होकर नॉएडा से घर बाइक पर लौट रहे थे। जैसे ही वह ब्रजघाट से गंगापुल पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुरेश और उसकी पत्नी गुड्डी की मौत हो गई जबकि दुलारी देवी घायल हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।
























