हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ ब्लाक के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु चुनाव मैदान में डटे रौनक अली को वोटरों को रसगुल्ले बंटवाना महंगा पड़ा। यह आयोजन गांव टयाला में किया गया। थाना देहात पुलिस ने प्रत्याशी रौनक अली व उनके सहयोगी दानिश, उस्मान, सालिक,शहजाद,शौकीन को नामजद करते हुए 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार को थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गांव ट्याला निवासी दानिश पुत्र उस्मान को अली को गिरफ्तार कर लिया है जिससे 26 रसगुल्ले के डिब्बे बरामद हुए हैं। बाकी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।


हापुड़: सैनेट्री के सामान के लिए कॉल करें: 9811511213, 8800771632
























