
जुआ खेलते दो दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव भदस्याना के निकट एक आम के बाग में जुआ खेल रहे दो ग्रामीणों को धर दबोचा। पुलिस ने 500 रुपए नकद व ताश बरामद की है।
पुलिस के अनुसार एक सूचना पर पुलिस भदस्याना के निकट आम के बाग में पहुंची जहां से पुलिस ने दो लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। आरोपी गांव भदस्याना के रविंद्र व राहुल है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651































