
👁 1 views Views
ई-रिक्शा की बैटरी में आग लगने से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर के नीचे ई-रिक्शा की बैटरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और कड़ी मशक्कत के पश्चात उन्होंने आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। मामला सोमवार की रात का बताया जा रहा है जब ई-रिक्शा की बैटरी में किसी कारण आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच गया। आग की लपटे दूर से देखी जा सकती थी। इसी बीच लोग एकत्र हुए और पानी की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























