
कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला स्थित फ्लाईओवर के नीचे पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देशानुसार हापुड़ ट्रैफिक पुलिस क्षेत्र अधिकारी राहुल यादव व टीएसआई नरेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में उतरे। कुचेसर रोड चौपला पर पहुंचकर अभियान चलाया और शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को मशीन द्वारा चेक किया गया। कुछ वाहन चालकों को हिदायत देकर भी छोड़ा। कई वाहनों के चालान भी काटे गए। साथ ही कई वाहन सीज किए।
ट्रैफिक इंचार्ज सी ओ राहुल यादव ने बताया कि त्यौहारों को लेकर जनपद हापुड़ में वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और हुडदंगियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जायेगा जो भी वाहन चालक कानून का पालन नहीं करता है उसे पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288































