
लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महिलाओं के एक ग्रुप में स्वयं को बैंक एजेंट बताकर लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठग लिया। ठगी का शिकार हुई महिलाएं मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रही है।
पीड़ित महिलाएं हापुड़ के मोहल्ला शिवचरणपुरा की भाग्यश्री, मोनिका, अयोध्यापुरी की मुनेश देवी, किशनगंज की रजनी, उमा सैनी, दीपा, गीता सैनी, हापुड़ देहात की प्रेमवती, अहाता सादक अली की नेहा, मीनाक्षी रोड की सविता, शीला तथा नवी करीम की सोया है।
पीड़ित महिलाओं ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि अहाता सादक अली की रेखा, पूजा व निशि ने स्वयं को बैंक एजेंट बताकर बैंक से लोन दिलाने के नाम पर उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो आदि ले लिए। आरोपी महिलाओं ने पासबुक व एटीएम बैंक से खाता खुलवाकर दिला दिए।
बाद में आरोपी महिलाओं ने बैंक पासबुक व एटीएम यह कहकर वापस ले लिए कि आपका लोन सिविल स्कोर कम होने पर कैंसिल हो गया। पीड़ितों को ठगी का उसे समय पता चला जब बैंक से किस्त अदायगी करने को कहा गया।
आरोपी महिलाओं ने तो किसी बहाने से गीता के कान के कुंडल भी ले लिए जो उन्होंने सराफा बाजार के राज आभूषण भंडार को बेच दिए हैं।
पुलिस रिपोर्ट में आरोपी रेखा, पूजा, निशि तथा 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































