
पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़वाली निवासी व्यक्ति ने गढ़ के नर्सिंग होम संचालक पर उसकी नवजात बेटी को गायब करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिता ने खुद ही बच्ची को मुरादाबाद के दंपति को गोद दिया था। पुलिस द्वारा की गई जांच और सख्ती से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है।
गांव गढ़ावली निवासी विनोद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 25 फरवरी को उसने अपनी पत्नी पूनम का प्रसव गढ़ के निजी अस्पताल में कराया था। पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद में रुपए लेने के लिए घर चला गया। घर से अस्पताल लौटने पर बच्ची नहीं मिली। विनोद ने नर्सिंग होम संचालक पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो असलियत पता चला। जांच में सामने आया है कि बच्ची के पिता ने स्वयं ही गोद दिया। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि बच्ची को उसके पिता ने ही अपनी मर्जी से गोद दिया था। चिकित्सक दंपति से बच्ची को कोतवाली मंगा लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
































