
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल के छात्रों को किया सम्मानित
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ में स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने हापुड़ में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी ने तालियां बजाई और छात्रों का मनोबल बढ़ाया। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने छात्रों की जमकर तारीफ की और उनका मनोबल बढ़ाया।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉक्टर स्वाति वर्मा ने बताया कि समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बेहद जरूरी है। इस तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लेने से छात्रों का मनोबल बढ़ता है और उनमें आत्मविश्वास की भी बढ़ोतरी होती है। छात्रों ने कार्यक्रम के लिए खूब मेहनत की।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651































