
बुलंदशहर मार्ग पर अवैध कॉलोनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बुलंदशहर रोड पर बाईपास से पहले प्राचीन शिव मंदिर के निकट करीब 10 हजार वर्ग मीटर में एक अवैध कालोनी बसाने की तैयारियां अंतिम दौर में है। फिलहाल भूमि को मिट्टी भराव से समतल किया जा रहा है और रेडीमेड बाउंड्री वॉल से तीन साइड से सीमांकन किया गया है।
प्राचीन शिव मंदिर के निकट करीब 10 हजार वर्ग मीटर में भूमि पर तीन ओर से बाउंड्री की गई है और सड़क साइट को खुला रखा गया है। भूमि से छोटे-मोटे पेड़ों का सफाया किया गया है जबकि इक्का-दुक्का बड़े पेड़ भूमि पर खड़े हैं। सेटिंग के बाद उन्हें भी उड़ाया जा सकता है। ट्रैक्टर ट्रालियां व ट्रोली की मदद से खनन करके लाई जा रही मिट्टी से भराव करके भूमि को समतल किया जा रहा है।
सूत्र बताते हैं की भूमि समतल होने के बाद प्लाटिंग की मार्किंग की जाएगी और कच्ची रोड व नाली बनाई जाएगी साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए कच्चा मार्ग पर पौधारोपण किया जाएगा। प्लाटिंग का कच्चा नक्शा तैयार है परंतु अभी सोदा बाजार में नहीं है फिर दलाल सक्रिय है। यदि प्राधिकरण की नजर इस और घूम जाए तो अवैध कॉलोनी के निर्माण को रोका जा सकता है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464































