
👁 2 views Views
पेड़ की ओटक में अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): एचपीडीए की शह पर मोदीनगर रोड पर एक व्यवसायिक भवन का निर्माण तेजी से हो रहा है जिस वजह से प्रदेश सरकार को राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है।
हापुड़ मोदीनगर मार्ग पर स्थित बिजली घर से आगे और चौकीड़ायत कोल्ड स्टोर से पहले सड़क किनारे खड़े एक पेड़ की ओटक में एक कामर्शियल भवन का निर्माण कार्य चल रहा है जो प्रगति पर हैं। यह निर्माण बिना मानचित्र के हो रहा है जिसमें मानकों का पालन नहीं किया गया है और मोदीनगर मार्ग से जुड़े विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया गया है।
नागरिकों की मांग है कि सरकार को अवैध निर्माण को रोककर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























