
प्रॉपर्टी के दलाल ने करोड़ों रुपए हजम किए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अवैध कॉलोनी का मकड़जाल अमरबेल की तरह फैलता ही जा रहा है। हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण काले धन के कुबेर तथा दलालों का गठजोड़ इस अवैध धंधे में जुट कर भोले-भाले किसानों तथा खरीददारों को ठगने में लगा है। इस धंधे में रजिस्ट्री दफ्तर की संलिप्ता से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
हापुड़ किठौर मार्ग पर स्थित राघव रीजेंसी के सामने एक गठजोड़ ने किसान से करीब 6 हजार वर्ग मीटर कृषि भूमि का कौड़ियों के भाव सौदा कर लिया और फिर दलालों ने प्लाटिंग करके बेचना शुरू कर दिया। अनेक प्लाटों को बेचकर दलालों ने रजिस्ट्री भी कर दी, परंतु आधा दर्जन ऐसे भी खरीददार बताया जा रहे हैं, जिन्होंने करोड़ों रुपए दलाल को दे दिए हैं, जिन पर वह कुंडली मारे बैठा है, परंतु प्लॉट का बैनामा नहीं कर रहा है, बल्कि टाल मटोल कर रहा है। बताते हैं कि दलाल लोगों के करोड़ों रुपए हजम करके चुप बैठा है काला धन होने के कारण अभी चुप बैठे हैं परंतु प्रॉपर्टी से जुड़े धंधे बाजों के बीच यह चर्चा का विषय बना है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846






























