
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित अटल गौरव पार्क के शौचालय के हालात बेहद खराब है। यहां यूरिनल टूटे हुए हैं। बेहद ही ज्यादा गंदगी है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने-जाने वाले लोगों ने अधिकारियों व जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर खींचा है।
हापुड़ की गढ़ रोड पर तहसील चौराहे के पास स्थित अटल गौरव पार्क में बड़ी संख्या में लोग टहलने के लिए पहुंचते हैं जहां पर लोगों की सुविधा के लिए शौचालय आदि की व्यवस्था भी की है लेकिन यह शौचालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। शौचालय की सफाई नहीं होती और ना ही इसका नियमित रखरखाव किया जा रहा है जिसकी वजह से यहां काफी गंदी बदबू आती है और यूरिनल टूटा होने से इंफेक्शन फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788






























