प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की योजना बनाएं












प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की योजना बनाएं
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिला पर्यावरण,वृक्षारोपण समिति व वन बंदोबस्त और जिला गंगा समिति की बैठक हापुड कलेक्ट्रेट सभागार’ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, सुश्री अर्शी मलिक, प्रभागीय वनाधिकारी, अनवर शेख, जिला विकास अधिकारी, विरेन्द्र कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी, भारत भूषण गर्ग, पर्यावरण विद्, मूलचन्द आर्य, पर्यावरण विद् तथा जनपद के समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला पर्यावरण समिति के अंतर्गत समिति अध्यक्ष द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद स्थित पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु जनपद में प्लास्टिक वेस्ट का मैनेजमेंट, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के अनुरूप करें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त अधिशासी अधिकारियो को निर्देशित किया कि वह जनपद स्थित कूड़े कचरे का निस्तारण उचित व्यवस्था के साथ करते हुए डोर टू डोर वेस्ट का कलेक्शन कर दिए गए नियमों के अनुसार मैनेजमेंट करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला गंगा समिति की बैठक के अंतर्गत समिति अध्यक्ष द्वारा प्रदेश में छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरुद्धार एवं कायाकल्प हेतु काली नदी का चयन करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को (सिंचाई विभाग, ग्राम विकास विभाग, जिला पंचायती राज विभाग एवं वन विभाग) को काली नदी के कार्य योजना तैयार की जाये तथा जनपद में स्थित गंगा नदी में 11 नालों का सर्वे कर सूचना तत्काल प्रेषित की जाये तथा डासना ड्रेन के की अद्यतन स्थिति से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला वृक्षारोपण समिति के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वर्ष 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 में किए गए वृक्षारोपण की थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग हेतु आवश्यक सूचना एवं अभिलेख समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराए जाएं, ताकि कार्यों की पारदर्शी समीक्षा सुनिश्चित की जा सके। समिति अध्यक्ष द्वारा समस्त विभागो को निर्देशित किया गया कि वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में वृक्षारोपण कार्यों का सत्यापन का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर लिया जाये तथा वृक्षारोपण वर्ष 2026-27 में कराएं जाने वाले वृक्षारोपण हेतु आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत भूमि चिन्हांकन करते हुये उसकी सूचना प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।

कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012










  • Related Posts

    प्रॉपर्टी के दलाल ने करोड़ों रुपए हजम किए

    🔊 Listen to this प्रॉपर्टी के दलाल ने करोड़ों रुपए हजम किए हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अवैध कॉलोनी का मकड़जाल अमरबेल की तरह फैलता ही जा रहा है। हापुड़…

    Read more

    अटल गौरव पार्क के शौचालय के हालात बेहद खराब

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित अटल गौरव पार्क के शौचालय के हालात बेहद खराब है। यहां यूरिनल टूटे हुए हैं। बेहद ही…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रॉपर्टी के दलाल ने करोड़ों रुपए हजम किए

    प्रॉपर्टी के दलाल ने करोड़ों रुपए हजम किए

    अटल गौरव पार्क के शौचालय के हालात बेहद खराब

    अटल गौरव पार्क के शौचालय के हालात बेहद खराब

    गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी

    गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी

    रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग का मिला शव पीएम को भेजा

    रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग का मिला शव पीएम को भेजा

    गन्ने से लदी बुग्गी के नीचे आने से किसान की दर्दनाक मौत

    गन्ने से लदी बुग्गी के नीचे आने से किसान की दर्दनाक मौत

    US-इसराइल-ईरान युद्ध: जनपद हापुड़ के छह से अधिक लोग इजराइल में, परिजन चिंतित

    US-इसराइल-ईरान युद्ध: जनपद हापुड़ के छह से अधिक लोग इजराइल में, परिजन चिंतित
    error: Content is protected !!