होली पर पुलिस ने गुंडो को सबक सिखाने की ठानी












होली पर पुलिस ने गुंडो को सबक सिखाने की ठानी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर्व पर जनपद हापुड़ पुलिस ने हुड़दंगियों को अच्छा खासा सबक सिखाने की ठानी है। हुड़दंग करने वालों को जेल तक जाना पड़ सकता है। असामाजिक तत्व तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस नजर गड़ाए हुए हैं। रविवार की रात को पुलिस ने जनपद के विभिन्न मार्गों व प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त करके तथा सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीकर हरकतें करने वाले 38 शराबियों को पकड़कर पुलिस ने यह संदेश दे दिया है कि पुलिस किसी को बख्शने के मूड में नहीं है।

जनपद के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे तथा पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंन्जय सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव असौड़ा में होली का दहन स्थल पर पहुंच कर चेतावनी दी कि यदि किसी ने खलल डालने का प्रयास किया तो हरकत बाज की खैर नहीं है। पुलिस का खुफिया तंत्र भी पूरी तरह एक्टिव है जो पुलिस वह प्रशासन को पल-पल की अपडेट दे रहा है।

दुल्हैंडी पर बाइकों पर सवार होकर झुंड के रूप में सड़कों पर हुड़दंग करने तथा आवाजकसी करने वाले भी पुलिस के टारगेट पर हैं और ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने वालों के वाहन सीज किए जाएंगे और अर्थदंड वसूला जाएगा।

गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739










  • Related Posts

    प्रॉपर्टी के दलाल ने करोड़ों रुपए हजम किए

    🔊 Listen to this प्रॉपर्टी के दलाल ने करोड़ों रुपए हजम किए हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अवैध कॉलोनी का मकड़जाल अमरबेल की तरह फैलता ही जा रहा है। हापुड़…

    Read more

    अटल गौरव पार्क के शौचालय के हालात बेहद खराब

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित अटल गौरव पार्क के शौचालय के हालात बेहद खराब है। यहां यूरिनल टूटे हुए हैं। बेहद ही…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रॉपर्टी के दलाल ने करोड़ों रुपए हजम किए

    प्रॉपर्टी के दलाल ने करोड़ों रुपए हजम किए

    अटल गौरव पार्क के शौचालय के हालात बेहद खराब

    अटल गौरव पार्क के शौचालय के हालात बेहद खराब

    गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी

    गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी

    रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग का मिला शव पीएम को भेजा

    रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग का मिला शव पीएम को भेजा

    गन्ने से लदी बुग्गी के नीचे आने से किसान की दर्दनाक मौत

    गन्ने से लदी बुग्गी के नीचे आने से किसान की दर्दनाक मौत

    US-इसराइल-ईरान युद्ध: जनपद हापुड़ के छह से अधिक लोग इजराइल में, परिजन चिंतित

    US-इसराइल-ईरान युद्ध: जनपद हापुड़ के छह से अधिक लोग इजराइल में, परिजन चिंतित
    error: Content is protected !!