
टेंडर की अवधि पांच मार्च तक बढ़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीएमओ कार्यालय से जारी टेंडर प्रक्रिया की अवधि में बढ़ोतरी की गई है। ई-टेंडर प्रणाली से जारी रखा गया है। टेंडर की अवधि फिलहाल 5 मार्च तक बढ़ा दी गई है। ठेकेदार ने अनियमितता का आरोप लगाया था। मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि टेंडर पूरी तरह सही है। ठेकेदार अपने पक्ष में टेंडर कराने को लेकर दबाव बना रहा था। इसमें स्पष्ट कर दिया गया है कि नियम अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आपको बता दें कि यह टेंडर साफ-सफाई, ट्रामा सेंटर में बागवानी आदि कार्यों के लिए निकाला गया है।
डिज़ाइनर ज्वेलरी खरीदने व किराए पर लेने के लिए संपर्क करें: 9760901425, 9084084813






























