
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसान स्वाभिमान की पंचायत सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश प्रभारी सरदार अमरीश महाल ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ट्रेड डील जैसा कानून किसानों पर थोप दिया गया। किसान कई वर्षों से MSP के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं जिसमें किसानों को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी, संगठित होना होगा और तराई किसान यूनियन किसानों की आवाज को दबाने नहीं देगी, संघर्ष जारी रहेगा। इस बीच जिलाध्यक्ष सरदार भगत सिंह ने कहा कि शासन प्रशासन किसानों को दबाने में लगा है जो की तराई किसान यूनियन कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। पंचायत के बाद सभी किसान थाना बाबूगढ़ की चौकी मुंडाफरा पहुंचे जहां पर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार से मुलाकात की किसानों के साथ हो रहे उत्पीड़न और मारपीट जिस पर संगठन ने आपत्ति जताई और प्रदेश प्रभारी सरदार अमरीश महल ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि या तो आप कार्रवाई करें अन्यथा फिर संगठन अपनी कार्यवाही करने को बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।




























