
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक बैंक से पेंशन निकालने आए बुजुर्ग की हृदय गति रूकने से मौत हो गई। मौके का सीसीटीवी सामने आया है। परिजनों में कोहराम मचा है।
आपको बता दें कि नगर पालिका से रिटायर्ड अशफाक, बैंक में अपनी पेंशन निकालने के लिए गए थे। तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई है। मौके का लाइव सीसीटीवी सामने आया है।




























