
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उड़ीसा से गांजा लाकर पश्चिम यूपी में सप्लाई करने वाले नशे के सौदागर को हापुड नगर पुलिस ने धर दबोचा।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को मोती कालोनी रास्ते से गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध गांजा बरामद किया है।आरोपी जनपद बरेली के थाना सीवी गंज के गांव मथुरापुर का खालिक है।आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गत कई वर्ष से गांजा सप्लाई कर रहा है।




























