
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के रहने वाले नन्हे पावरलिफ्टर अर्थव सिंह तोमर ने एशियाई स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
महज 22 किलोग्राम बॉडी वेट वर्ग में खेलते हुए अर्थव ने 62.5 किलोग्राम वजन उठाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। 11 जनवरी को 54.5 किलोग्राम वजन उठाकर कीर्तिमान बनाने वाले अर्थव ने 21 फरवरी को दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में आयोजित एशियाई पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नया रिकॉर्ड स्थापित किया। अर्थव की सफलता पर पिता डॉ. राहुल तोमर व माता डॉक्टर प्रियंका तोमर ने खुशी जाहिर की है।





























