
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिसकर्मियों व उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रविवार को पुलिस लाइन हापुड़ में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ श्रीमती मीना सिंह (अध्यक्षा वामा सारथी) ने किया।शिविर में जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, नेत्र रोग एवं ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाईयां वितरित की।





























