फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव भोवापुर में वसीयत की जमीन हड़पने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव भोवापुर निवासी मेहर सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी दादी इमरती देवी ने 16 मार्च 1988 को उनके और उनके भाई जगमाल सिंह के पक्ष में अपनी संपत्ति की वसीयत पंजीकृत कराई थी। इमरती देवी का निधन 25 अगस्त 1992 को हुआ। इसके बाद उनकी भूमि पर 1992 में दोनों भाइयों के नाम कागजात में दर्ज हो गए थे। आरोप है कि गांव भोवापुर निवासी मनोज और प्रकाश ने ग्राम प्रधान सीता देवी से साजिश कर इमरती देवी की मृत्यु तिथि 10 मार्च 1988 दर्शाते हुए 25 जुलाई 2022 को प्रमाण पत्र तैयार कराया।










  • Related Posts

    ग्राम लुखराडा में चली गोली में 9 पकड़े

    🔊 Listen to this ग्राम लुखराडा में चली गोली में 9 पकड़े हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना बाबूगढ के ग्राम लुखराडा में दो पक्षों में चली अंधाधुंध फायरिंग के…

    Read more

    पिलखुवा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): होली त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराए जाने व जनपद में कानून एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनता में सुरक्षा का…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्राम लुखराडा में चली गोली में 9 पकड़े

    ग्राम लुखराडा में चली गोली में 9 पकड़े

    पिलखुवा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

    पिलखुवा में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

    किसान उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

    किसान उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

    बैंक में हृदयगति रुकने से मौत, सीसीटीवी आया सामने

    बैंक में हृदयगति रुकने से मौत, सीसीटीवी आया सामने

    हापुड में गांजा सप्लाई करने आया,पकड़ा गया

    हापुड में गांजा सप्लाई करने आया,पकड़ा गया

    अग्रवाल महासभा का चुनाव अप्रैल में

    अग्रवाल महासभा का चुनाव अप्रैल में
    error: Content is protected !!