एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने “अमर उजाला गांव महोत्सव” में प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम रामलीला मैदान हापुड़ में बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ।
महोत्सव के अंतर्गत आयोजित खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च स्थान प्राप्त किया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र अग्रवाल , ज्ञानेंद्र त्यागी, शिवकुमार त्यागी, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, भाकियू कार्यकर्ता, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के सदस्य, बसपा जिला अध्यक्ष डॉ.एके कर्दम ,पूर्व पालिका अध्यक्ष मालती भारती, सभासद आदित्य सूद, किसान मजदूर संगठन के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आशु तोमर , आदि अतिथिगण उपस्थित रहे।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

Admission open (2025-26)

S.A International School

Call- 9258003065

Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com










  • Related Posts

    JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

    🔊 Listen to this JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के…

    Read more

    ग्रामीणों पर गोली चलाने वाला को पुलिस ने दबोचा

    🔊 Listen to this ग्रामीणों पर गोली चलाने वाला को पुलिस ने दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

    JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

    एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    ग्रामीणों पर गोली चलाने वाला को पुलिस ने दबोचा

    ग्रामीणों पर गोली चलाने वाला को पुलिस ने दबोचा

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    Apply Now: Teaching Positions Available at J.P. Public School Nawada: 9027676288, 8171903622

    Apply Now: Teaching Positions Available at J.P. Public School Nawada: 9027676288, 8171903622

    64 लाख की लूट के आरोपी से नकदी व कार बरामद

    64 लाख की लूट के आरोपी से नकदी व कार बरामद
    error: Content is protected !!