एस एस वी कालेज में विज्ञान दिवस का आयोजन












एस एस वी कालेज में विज्ञान दिवस का आयोजन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):एस. एस. वी. कॉलेज हापुड में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन आई आई सी सेल, बॉटनी ,जूलॉजी,फिजिक्स एवं केमिस्ट्री विभागों द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया ।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्राचार्य नवीन चंद्र सिंह , डॉ सत्येंद्र पाल सिंह, डॉक्टर ऋषिपाल सिंह डॉक्टर स्वागत बसु आदि ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्जित करके किया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य नवीन चंद्र सिंह ने बताया कि भारत प्राचीन काल से ही तकनीकी एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बहुत संपन्न था तथा वर्तमान में मौजूद अनेकों तकनीक पारंपरिक भारतीय ज्ञान पर ही आधारित हैं । उन्होने छात्रों को इससे जुडने की आवश्यकता पर जोर दिया । विभाग अध्यक्ष फिजिक्स डॉक्टर ऋषिपाल सिंह ने छात्रों के अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने हेतु क्यों ,कैसे , कब की भावना विकसित करने पर जोर दिया । डॉक्टर राहुल कुमार गणित विभाग ने आर्किमिडीज एवं न्यूटन के प्रयोग को वर्तमान वैज्ञानिक सोच के साथ जोड़ते हुए छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की भावना पर जोर दिया। डॉक्टर जी के शर्मा ने भी विज्ञान के विषय में अपने विचार प्रकट किये। आईआईसी प्रभारी डॉक्टर अनुज कुमार ने (IIC) छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ सिक्लिगं पर भी जोर दिया ।बाद में छात्र-छात्राओं ने पीपीटी के माध्यम से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाए जाने के पीछे विभिन्न पहलुओं एवं इसके उद्देश्यों का बखूबी वर्णन किया । सर्वप्रथम छात्र एमएससी फिजिक्स की छात्रा डोली ने “साइंस डे एंड कंट्रीब्यूशन ऑफ़ मॉडर्न फिजिक्स इन एडवांस टेक्नोलॉजी” विषय पर बहुत ही प्रभावशाली ढंग से अपनी प्रस्तुतीकरण तथा स्पेस, क्वांटम, कंप्यूटिंग तथा कृत्रिम बुद्धिमंता में किए जा रहे अनुसंधानों का वर्णन किया । बाद में एमएससी केमिस्ट्री की छात्रा तनु और खुशबू ने “प्राचीन एवं वर्तमान भारतीय वैज्ञानिकों विज्ञान के क्षेत्र में योगदान ” विषय पर अपनी प्रस्तुतीकरण दी । छात्र जॉनी कुमार ने सर सीवी रमन और उनकी की गई खोज के विषय में विस्तार से वर्णन किया । बीएससी की छात्रा नंदिनी ने जगदीश चंद्र बसु ,अब्दुल कलाम , भारतीय महिला वैज्ञानिकों असीमा चैटर्जी, गगनदीप, ऐसी थॉमस,( मिसाइल वूमेन,) जानकी अम्मा (बोटैनिस्ट) का भी बखूबी से वर्णन किया । एमएससी बॉटनी की छात्राओं ने अपने हर्बल उत्पादों का प्रदर्शन किया । जिसमें कशिश तथा निकिता ने हर्बल मेहंदी तथा अनुष्का और स्वाती ने हर्बल हेयर ऑयल बनाया तथा उनके गुणो से श्रोताओं को अवगत भी कराया । बाद में छात्र रिचा, रिया , हर्षिता ने “सोलर आईरनिंग कार्टं” तथा “सेंसर आधारित पब्लिक डस्टबिन” का एक इन्नोवेटिव आइडिया प्रस्तुत किया । एमएससी केमिस्ट्री की छात्राओ शिवानी, रितिका एवं ज्योति ने कार्बन कैप्चर से संबंधित एक मॉडल तैयार किया तथा इसकी मेकैनिज्म को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के अंत में एसपी सिंह फिजिक्स ने सभी आगंतुकों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के इस अवसर पर विभिन्न विभागों से अन्य अध्यापक गणो एवं छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। इनमे मुख्य रूप से डॉक्टर डीपी सिंह,डा. दीपक, डॉक्टर शरद कुमार, डॉक्टर राहुल कुमार, डॉक्टर शालू शर्मा, डॉक्टर गीता रानी, डॉक्टर गीता,डा. सरगम व अन्य उपस्थित थे।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069










  • Related Posts

    JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

    🔊 Listen to this JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के…

    Read more

    एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने “अमर उजाला गांव महोत्सव” में प्रतिभाग…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

    JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

    एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    ग्रामीणों पर गोली चलाने वाला को पुलिस ने दबोचा

    ग्रामीणों पर गोली चलाने वाला को पुलिस ने दबोचा

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    Apply Now: Teaching Positions Available at J.P. Public School Nawada: 9027676288, 8171903622

    Apply Now: Teaching Positions Available at J.P. Public School Nawada: 9027676288, 8171903622

    64 लाख की लूट के आरोपी से नकदी व कार बरामद

    64 लाख की लूट के आरोपी से नकदी व कार बरामद
    error: Content is protected !!