बच्चों के आधार कार्ड में बायो मैट्रिक अपडेट जरूरी












बच्चों के आधार कार्ड में बायो मैट्रिक अपडेट जरूरी
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):अपर जिलाधिकारी सुश्री मोनिका सिंह की अध्यक्षता में शनिवार 28-02-2026 को आधार श्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट हेतु राज्यव्यापी अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी श्री राजीव त्रिपाठी प्रतिनिधि यू0आई0डी0ए0आई0 द्वारा दी गई।
05 वर्ष और 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर बच्चों के आधार में कराना होता है अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट-अगर पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 5 से 07 और दुसरा 15 से 17 वर्ष के बीच नहीं कराया गया तो आधार निष्क्रिय हो सकता है एवं बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते है।
अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट से स्कूल प्रवेश, प्रतियोगिता परीक्षा, छात्रवृत्ति और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) का आसानी से लाभ उठाया जा सकता है
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट हेतु राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत उन बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूरा करने पर बल दिया है जो 05 वर्ष और 15 वर्ष के हो चुके हैं लेकिन अभी तक अपने आधार में बायोमेट्रिक् अपडेट नहीं कराया हैं। यह अपडेट आधार के अंतर्गत आवश्यक है। बच्चों के आधार में अनिवार्य अपडेट हेतु स्कूलों में विशेष आधार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त माता-पिता या अभिभावक किसी भी आधार सेवा केंद्र या निर्दिष्ट आधार केंद्र पर जाकर अपने बच्चे का अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट करवा सकते हैं।
वर्त्तमान नियमों के अनुसार बच्चे के आधार में 05 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर पहला और 15 वर्ष की आयु प्राप्त होने पर दुसरा बायोमेट्रिक् अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटोग्राफ) अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाना चाहिए।
बच्चों के बायोमेट्रिक डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए एमबीयू का समय पर पूरा होना जरूरी है। यदि अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट (एमबीयू) समय पर पूरा नहीं किया जाता है, तो वर्त्तमान नियमों के अनुसार आधार संख्या को निष्क्रिय किया जा सकता है।
यह अपडेट स्कूल में प्रवेश, प्रवेश परीक्षाओं के लिए पंजीकरण, छात्रवृत्ति का लाभ उठाने, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने में आधार के निर्बाध उपयोग को सुनिश्चित करता है। माता-पिता/अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चों/आश्रितों के बायोमेट्रिक्स को आधार में प्राथमिकता के आधार पर अपडेट कराए।
नजदीकी आधार केंद्र का पता लगाने के लिए: https://bhuvan-app3.nrsc.gov.in/aadhaar/ पर लॉग इन करें.
बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रबंधक जिला ग्रामीण बैंक, प्रबंधक भारतीय डाक, प्रबंधक पोस्ट पेमेंट बैंक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्रबंधक सीएससी ई-गवर्नेंस आदि अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।ङ

Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651










  • Related Posts

    JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

    🔊 Listen to this JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के…

    Read more

    एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने “अमर उजाला गांव महोत्सव” में प्रतिभाग…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

    JMS वर्ल्ड स्कूल में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ पर भव्य विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

    एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

    ग्रामीणों पर गोली चलाने वाला को पुलिस ने दबोचा

    ग्रामीणों पर गोली चलाने वाला को पुलिस ने दबोचा

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    JOB ALERT: J.P. पब्लिक स्कूल को शिक्षकों की आवश्यकता: 9027676288, 81719 03622

    Apply Now: Teaching Positions Available at J.P. Public School Nawada: 9027676288, 8171903622

    Apply Now: Teaching Positions Available at J.P. Public School Nawada: 9027676288, 8171903622

    64 लाख की लूट के आरोपी से नकदी व कार बरामद

    64 लाख की लूट के आरोपी से नकदी व कार बरामद
    error: Content is protected !!