
दहेज उत्पीड़न से तंग विवाहिता डाक्टर ने ससुरालियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विवाह में डेढ़ करोड़ खर्च करने के बाद भी ससुराल पक्ष सन्तुष्ट नहीं हुआ और दिल्ली में फ्लैट की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करते रहे। जब प्रताड़ना बर्दाश्त से बाहर हो गई तो विवाहिता ने पति सहित 12 ससुरालियों के विरुद्ध थाना बाबूगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया वह डाक्टर है। नौ जुलाई 2022 को उसकी शादी दिल्ली के पश्चिमी ज्योतिनगर, शाहदरा निवासी एक डाक्टर से हुई थी। शादी में उसके पिता ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ समय बाद पता चला कि पति के विवाह से पूर्व से ही एक युवती से अवैध संबंध थे। जब उसने इसका विरोध किया तो पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उससे दहेज में दिल्ली में एक फ्लैट की मांग की। मांग पूरी करने पर असमर्थता जताने पर पीड़िता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि ससुर, देवर और अन्य परिजनों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और कई बार मारपीट की गई। आरोप है कि 15 जनवरी 2024 को दिल्ली स्थित आवास पर ससुराल पक्ष के दो आरोपियों ने उसे कमरे में अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए और जान से मारने की धमकी दी।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343






























