
कूड़ेदान में मिठाई फिकवाने का मामला: हापुड़ के दो खाद्य अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के खाद्य अधिकारी सहरीश और आरपी गुप्ता की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। 10 किलो मिलावटी मिठाई को गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराने की जगह कूड़ेदान में फेंकने के मामले में सहायक आयुक्त ने दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है जिससे दोनों अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। वही बताते चलें की बिल्डिंग मटेरियल के गोदाम से खाद्य सामग्री मिलने के मामले में भी अधिकारियों की कार्यशैली सवालों के कटघरे में है।
आपको बता दें कि गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों की टीम ने हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर गुरुदेव स्वीट्स पर छापा मारा था। इस दौरान मावा, पनीर, बर्फी के तीन अलग-अलग नमूने लिए गए। मौके पर मिलावट के शक में 10 किलोग्राम तैयार बर्फी को नष्ट कराया गया और उसे कूड़े में डाल दिया गया। नियम अनुसार मिठाई को जमीन में गड्ढा खुदवा कर दबाना चाहिए था। जब कूड़ेदान में मिठाइयां फेंकी गई तो आसपास खड़े लोगों ने अधिकारियों के जाते ही मिठाई को निकाल लिया और बड़े ही स्वाद से खाया। मामले का वीडियो प्रसारित हुआ जिसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम पर सवाल खड़े हुए। मामले में सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि दोनों खाद्य अधिकारी आरपी गुप्ता व खाद्य अधिकारी सेहरीश से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






























