ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त












ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुपालन में उप संचालक चकबन्दी / बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा दिनांक 27.02.2026 को जनपद हापुड, तहसील-गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम-खानपुर माखनपुर व आलमपुर भगवन्तपुर की ग्राम पंचायत के सचिवालय पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम-खानपुर माखनपुर, आलमपुर भगवन्तपुर, कुतुबपुर, मुकीमपुर, व ऐदलपुर प्रसादीपुर की एक ही ग्राम पंचायत होने के कारण अधिसंख्य कृषकगण ग्राम चौपाल में उपस्थित हुए। उपस्थित कृषकों को प्रारम्भिक चकबन्दी योजना के अन्तर्गत चक निर्माण कार्य की जानकारी ग्राम के भूचित्र आदि अभिलेखों से सार्वजनिक की गई, जिससे अधिकांश कृषकों द्वारा सहमति प्रदान की गई। ग्राम चौपाल में स्थल पर प्राप्त समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। सहायक चकबन्दी अधिकारी / चकबन्दी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम प्रधान की उपस्थिति में ग्रामसभा भूमि का स्थलीय सत्यापन कर, उसको कब्जामुक्त किये जाने की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये।

Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651










  • Related Posts

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    🔊 Listen to this ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनफद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक…

    Read more

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    🔊 Listen to this हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद ने गुरुवार को हापुड़ के अतर पुरा चौराहा, गोल मार्केट, रेलवे रोड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

    रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

    बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

    ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

    ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

    पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला

    पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला
    error: Content is protected !!