
अग्रवाल महासभा महिला मंच एवं वैश्य समाज महिला मंच ने मनाया होली महोत्स्व
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ की प्रमुख संस्थाओं में से एक अग्रवाल महासभा महिला मंच एवं वैश्य समाज महिला मंच सामूहिक वार्षिक भ्रमण का आयोजन गुड़गांव स्थित रंगमंच में किया गया जिसमें हापुड़ की अन्य अग्रवाल महिलाएं भी सम्मिलित हुई। सभी ने वहां होली उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया। रंग चंदन फूलों की होली एवं सुमधुर व्यंजनों का आनंद सभी ने लिया। होली के रसिया पर सभी ने झूम-झूम कर नृत्य किया। विभिन्न प्रकार के झूलों एवं सवारी का सभी ने आनंद उठाया।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें पांच किलो के ग़ुलाल का पैकेट 99 रूपए में: 8191820867





























