
लूट की सूचना निकली फर्जी, कुछ ही घंटों में खुल गई पोल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में बाईपास पर लूट की फर्जी सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो कुछ घंटे में ही मामला फर्जी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी इमरान ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि वह मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे नोएडा से बस द्वारा हापुड़ पहुंच था। वहां से अपने घर जाने के लिए बुलंदशहर रोड बाईपास पर उतरा। इसी दौरान तीन लोग उसके पास आए और उससे ₹30,000 और मोबाइल फोन छीन कर पैदल फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाल और सख्ती से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को घटनाक्रम में कई विरोधाभास नजर आया।
इमरान ने बताया कि घटना के बाद उसने अपने भाई को फोन कर जानकारी दी थी। पुलिस ने इस नंबर की जांच की जिससे कॉल आई थी। जांच पता चला कि जिस नंबर से फोन किया गया वह सोना पेट्रोल पंप के सामने स्थित देसी शराब के ठेके के पास एक दुकानदार का था। दुकानदार से पूछताछ करने पर सामने आया कि इमरान शराब के नशे में था और उसने अपना मोबाइल फोन और बाइक की चाबी वहीं कहीं खो दी थी। काफी देर तक तलाश करने के बाद जब सामान नहीं मिला तो उसने अपने भाई को बुलाया। बाद में उसके भाई आकर बाइक का लॉक तोड़कर वाहन घर ले गया। सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की जिस पर उसने माना की लूट की सूचना गलत थी और उसका मोबाइल फोन गुम हो गया था। सूचना मिलते परिजन भी थाने पहुंच गए। इमरान उसके परिवार ने अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।
Mutual Fund SIP व Stock Market में इन्वेस्टमेंट सर्विस के लिए संपर्क करें:
Rishabh Verma
☎️ 9720669699
Add:- Arjun Nagar Delhi Road Hapur





























