
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एचपीडीए ने 16,000 वर्ग मीटर में अर्जुन दास व घनश्याम दास आदि द्वारा स्याना रोड भूपेंद्र नर्सिंग होम के पीछे गढ़मुक्तेश्वर में की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। जितेंद्र यादव, हरवीर यादव द्वारा 16,000 वर्ग मीटर में स्याना रोड भूपेंद्र नर्सिंग होम के पीछे गढ़मुक्तेश्वर में प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की, मोहम्मद शाहिद हुए अन्य द्वारा मोहल्ला इंदिरा नगर वार्ड नंबर 13 घोड़ा फार्म पुरानी दिल्ली रोड गढ़मुक्तेश्वर में 20,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की, योगेश त्यागी द्वारा बदरखा ओवर ब्रिज के पास गढ़मुक्तेश्वर में 2500 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान प्रभारी प्रवर्तन राज सिंह, अवर अभियंता जितेंद्र नाथ दुबे, प्राधिकरण का सचल दस्ता, गढ़ थाना पुलिस उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)



























