
पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन नॉर्थ इंडिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कोच धर्मवीर सिंह ने बताया कि 12 से 15 मार्च तक जम्मू कश्मीर में पावर लिफ्टिंग नॉर्थ इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 22 फरवरी को वाराणसी में ट्रायल का आयोजन किया गया था। इसमें हापुड़ निवासी संदीप बंसल का 83 किलोग्राम वर्ग, प्रशांत का 66 किलोग्राम वर्ग और पिलखुवा निवासी अंकित का 59 किलोग्राम वर्ग में चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ियों नार्थ इंडिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



























