
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ प्रधानमंत्री की रैली में भाग लेने वाले एसएसवी पीजी कॉलेज के कैडेट्स को जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने सोमवार को सम्मानित किया। 38 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर श्रीकांत नटराजन व प्रशासनिक अधिकारी बैजयंत शारदा ने बताया कि पीएम रैली के बाद दोनों कैडेट्स को राष्ट्रपति भवन की विजिट कराई गई। यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सभी विजेता कैडेट्स को सम्मानित किया। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने कहा कि कैडेट्स आरती और दीपांशु ने एनसीसी में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एसएसवी कॉलेज तथा इस क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706



























