
सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को 517 जोड़ों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था लेकिन दोनों ठेकेदारों की लापरवाही के कारण इस आयोजन को रद्द कर दिया। जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में 517 जोड़ों की शादी होनी थी। उपहाron की आपूर्ति और विवाह मंडप व खानपान की व्यवस्था के लिए टेंडर निकाला गया। दो ठेकेदारों को टेंडर दिए गए। एक ठेकेदार को विवाह मंडप और खानपान की व्यवस्था और दूसरे को उपहार की आपूर्ति के लिए टेंडर दिया गया।
जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडे ने बताया कि प्रति जोड़े करीब ₹15,000 का खर्च सरकार द्वारा दिया जाना था लेकिन दोनों ही ठेकेदारों ने श्रेणी के अनुरूप कार्य नहीं किया। सरकारी धन की बर्बादी रोकने के लिए आयोजन को निरस्त कर दिया। दोनों ठेकेदारों को शो कोस नोटिस जारी किया गया है कि आखिर क्यों उन्होंने ब्लैक लिस्ट किया जाए, क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए? जिलाधिकारी का कहना है कि पूर्व में दोनों को कई बार सचेत किया गया लेकिन दोनों ठेकेदार नहीं माने। ऐसे में उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























