
शिवपुरी में बहुमंजिला अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में जबरदस्त तरीके से अवैध निर्माण कार्य जोरों पर है। हापुड़ में नई शिवपुरी चौक पर निर्माणाधीन एक बहु मंजिले भवन की चर्चा हर जुबान पर है।
हापुड़ की नई शिवपुरी में अनुपम चौक पर एक भवन करीब 1 साल पहले ₹2 लाख रुपए गज में बिका था जिसका क्षेत्रफल करीब 350 वर्ग गज है। भवन के खरीददार ने भवन का मलवा बेच डाला और फिर एचपीडीए के इंजीनियर का उसके कारिंदे से सांठगांठ की। इस सांठगांठ के बाद बहु मंजिले भवन का निर्माण शुरू हुआ।
बहु मंजिले भवन के निर्माण व खरीद में कालेधन का निवेश किया गया है जिससे भारी राजस्व की चोरी है। बाजार भाव से कम मूल्य पर जगह का बैनामा कराया गया था।
अब नए सिरे से बहुमंजिले भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है जिस पर जीएसटी आदि कर का भुगतान नहीं किया गया है। भवन निर्माण सामग्री पर 28% जीएसटी है। सरकार को इस और ध्यान देकर राजस्व वसूली करनी चाहिए और राजस्व चोरी में सहयोग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























