श्री माधव कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी हापुड़ में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर










श्री माधव कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी हापुड़ में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद में आयोजित किए जा रहे टी 0बी0 एवम् कैंसर स्क्रीनिंग शिविरों के क्रम मे सोमवार को जनपद के मोदीनगर रोड स्थित श्री माधव कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी के सभागार में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह की अध्यक्षता में एक स्क्रीनिंग शिविर एवम् जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी छात्र छात्राओं की स्क्रीनिंग की गई। डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि भारत सरकार मुहिम चला कर देश को टी 0बी0 मुक्त करने का कार्य कर रही है जिसके अंतर्गत इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अतः जिस भी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक की खांसी, खांसी के साथ बलगम आना, बलगम में खून का आना, छाती में दर्द रहना, भूख कम लगना, वजन का घटना, रात में सोते समय पसीना आना आदि लक्षण दिखाई देते हैं तो अपने निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में आप जांच करा सकते हैं। सरकारी अस्पताल में सभी जांच में उपचार निशुल्क उपलब्ध है। डॉ0 सिंह ने बताया की टी0 बी 0के मरीज को पूरा इलाज लेना चाहिए इलाज अधूरा छोड़ने पर टी0वी0 की बीमारी का इलाज हो सकती है इस अवसर पर प्रबंधक कुलदीप कुमार कसाना कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ 0 मुनेश कुमार शर्मा विभागाध्यक्ष सचिन शर्मा लिपिक संदीप कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग से डॉ संजय कुमार जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी विजित कुमार आदि उपस्थित रहे

लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025








  • Related Posts

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

    Read more

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
    error: Content is protected !!