
हापुड़: वार्ड-29 की विद्युत समस्या की सभासद ने उठाई आवाज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): हापुड़ नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या- 29 में विद्युत समस्या से हर कोई परेशान है। गांधी गंज, केसरठ बाजार आदि क्षेत्रों में विद्युत समस्या है। वार्ड में सर्किट बंद होने के कारण पिछले कुछ समय से अंधेरा छाया हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड 29 के सभासद शशांक गुप्ता ने सोमवार को अधिकारियों के समक्ष इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बाधित होने से व्यापारियों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं आमजन की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। रात्रि के समय आवागमन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है, जिससे नागरिकों में चिंता का माहौल है।
सभासद ने संबंधित विभाग से तत्काल सर्किट दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने तथा भविष्य में ऐसी समस्या न उत्पन्न हो, इसके लिए स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि वार्ड में पुनः प्रकाश व्यवस्था सुचारू रूप से प्रारंभ हो सके।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























