
गढ़: बंद फाटक के नीचे से निकले नासमझ, तभी आ गई ट्रेन.. कांप उठे पैर और फिर……
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ क्षेत्र के स्याना रेलवे फाटक पर सोमवार को कुछ वाहन चालक जल्दबाजी के चक्कर में बंद फाटक के नीचे से गुजर गए। तभी अचानक ट्रेन आ गई। इस दौरान वाहन सवारों के पैर कांप उठे लेकिन ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और नासमझो को समझाया।
मामला सोमवार का है जब गढ़ में स्याना रेलवे फाटक का बूम लगा हुआ था। ट्रेन के आने का इंतजार हो रहा था। तभी बाइक सवार जल्दबाजी के कारण फाटक के नीचे से निकल गए और अपनी जान को जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास किया। तभी अचानक ट्रेन आ गई लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























