
हापुड़ में रोजगार मेला 9 मार्च
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड़ द्वारा दिनांकः 09-03-2025 को एस०एस०वी० पी०जी कॉलेज, हापुड में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 50 विभिन्न कम्पनियों द्वारा 5000 से अधिक पदों पर भर्ती साक्षात्कार द्वारा किया जायेगा। जिसमें शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, आई०टी०आई०, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर, बी०टेक इत्यादि के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेगें। भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी www.rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन कर अवश्य करें। किसी भी जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड में सम्पर्क करें। अधिक से अधिक अभ्यर्थी रोजगार मेलें में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठायें।
रोजगार मेला आयोजन स्थलः- एस०एस०वी० पी०जी० कॉलेज, हापुड़।समयः- प्रातः 10:00
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020

























