जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय










जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अनुसार रंगों का पर्व होली 4 मार्च बुधवार व होलिका दहन 3 मार्च मंगलवार को सुबह 5.29 बजे से 6.19 बजे के बीच ही किया जाएगा। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा विद्वानों के एकमत शास्त्रसम्मत निर्णय की जानकारी देते हुए बताया। महासभा अध्यक्ष पंडित के सी पाण्डेय ने कहा कि होली पर्व के सम्बन्ध में गहन मंत्रणा के बाद ही निर्णय हुआ कि पूर्णिमा तिथि 02 मार्च को सायं 5.55 बजे से प्रारम्भ होकर 03 मार्च को दोपहर बाद 5.07 बजे तक रहेगा। परन्तु 2 मार्च को सायंकाल 5.55 पर पृथ्वीलोक की अशुभ भद्रा के साथ पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होने से होलिकादहन नहीं किया जा सकता तथा 3 मार्च को दोपहर 3.20 से सायं 6.47 तक भारत में दृश्य चन्द्रग्रहण लगने से इसका सूतक भी 3 मार्च को सुबह 6.20 बजे से प्रारम्भ हो जाएगा। अतः होलिकादहन 3 मार्च को सूर्योदय से पूर्व ही किया जाएगा।

महासभा संरक्षक डॉ0 वासुदेव शर्मा ने कहा कि धर्मग्रंथों में स्पष्ट लिखा है कि भद्राकाल और ग्रहण में होलिका दहन करना अशुभ होता है। उन्होंने निर्णय सिंधु ग्रंथ उदाहरण दिया ‘भद्रायां द्वे न कर्तव्य श्रावणी फाल्गुनी तथा श्रावणी नृपतिं हन्ति ग्रामं दहति फाल्गुनी अर्थात शास्त्रों में होलीकादहन के समय भद्रा हो तो अशुभ कहा गया है। एक अन्य वचन अनुसार “भद्रायां दीपिता होली राष्ट्रभङ्गं करोति वै। नगरस्य च नैवेष्टा तस्मात्तां परिवर्जयेत्।। अर्थात भद्रा में होली को प्रदीप्त (जलाने पर) करने पर निश्चय राष्ट्रभंग करती है तथा नगर का भी इष्ट नहीं करती है अनिष्ट होता है अतः उसको त्याग दे। परामर्श मण्डल विद्वान पंडित संतोष तिवारी ने बताया कि विद्वानों द्वारा अनेक धर्मग्रंथों के अवलोकन के बाद होलिका दहन के लिए 3 मार्च की सुबह 5.29 बजे से 6.19 बजे तक 50 मिनट का पूर्णतः शास्त्रसम्मत सही समय निर्णित किया गया है।

होलिकापूजन रात्रि 8.15 बजे से होगी। मंत्री आचार्य देवी प्रसाद तिवारी एवं कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले ने बताया कि इस बार विशेष परिस्थिति होने के कारण होलिकापूजन भद्रामुख छोड़कर रात्रि 8.15 के बाद मघा नक्षत्र एवं सुकर्मा योग में किया जाएगा तथा 03 की सुबह (भोर) 4 बजे से 5.30 बजे तक पूजन करना अधिक शुभ रहेगा। स्नान, दान की पूर्णिमा भी 03 मार्च को रहेगा। पंडित ओमप्रकाश पोखरियाल ने बताया कि होलिका पूजन में उपले, नारियल, पान, सुपारी, अक्षत, जल, बतासा धूप, गंध, चना के साथ मिष्ठान चढ़ाना चाहिए। साथ ही “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र जप करना चाहिए। होलिकापूजन व दहन के समय मंत्र- अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः। अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम्‌ ॥ जप करते हुए होलिका की 7 बार परिक्रमा करें तथा जलती हुई होलिका में गेहूँ की बालियां भूनने की भी परम्परा है होली से 8 दिन पूर्व फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी से फाल्गुन पूर्णिमा तक होलाष्टक़ की मान्यता उत्तर भारत पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश आदि में है  ग्रहों की उग्र स्थिति के कारण इस अवधि में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते है होलाष्टक 24 फरवरी को सुबह 7 बजकर 02 मिनट से शुरु होकर 03  मार्च तक रहेगा अतः समस्त मांगलिक शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, उपनयन, मुंडन आदि कार्य वर्जित रहेंगे।

संरक्षक पंडित अखिलेश शर्मा, पंडित हरीश शर्मा, समन्वयक पंडित अजय पाण्डेय, संगठन मंत्री पंडित जगदम्बा शर्मा, लेखानिरीक्षक पंडित अमर प्रकाश पाण्डेय, प्रवक्ता पंडित आशीष पोखरीयाल, पंडित उमेश शर्मा, मंत्री डॉ0 करुण शर्मा, पंडित शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री, पंडित अजय त्रिपाठी, पंडित शैलेन्द्र अवस्थी, पंडित जयप्रकाश त्रिवेदी, पंडित दिलीप कुमार शर्मा, पंडित शिवम शुक्ला,पंडित दीपक तिवारी, पंडित जगदीश नारायण पाण्डेय, पंडित  राहुल शर्मा ऑडिटर अनिशा सोनी पाण्डेय, श्रीमती पूजा, पंडित प्रशांत वशिष्ठ, पंडित ओमप्रकाश पोखरियाल, पंडित संतोष तिवारी, पंडित गौरव कौशिक आदि विद्वानों ने पूर्ण सहमति व्यक्त की.

एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264








  • Related Posts

    कार सवारों ने चलते ट्रक से गन्ने चुराए, जाम की स्थिति पैदा होने पर वाहन सवार होरन बजाते रहे

    🔊 Listen to this कार सवारों ने चलते ट्रक से गन्ने चुराए, जाम की स्थिति पैदा होने पर वाहन सवार होरन बजाते रहे हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड…

    Read more

    पिलखुवा: हाईवे पर युवक की जिगज़ैग बाइक दौड़ाते हुए वीडियो वायरल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कार सवारों ने चलते ट्रक से गन्ने चुराए, जाम की स्थिति पैदा होने पर वाहन सवार होरन बजाते रहे

    कार सवारों ने चलते ट्रक से गन्ने चुराए, जाम की स्थिति पैदा होने पर वाहन सवार होरन बजाते रहे

    पिलखुवा: हाईवे पर युवक की जिगज़ैग बाइक दौड़ाते हुए वीडियो वायरल

    पिलखुवा: हाईवे पर युवक की जिगज़ैग बाइक दौड़ाते हुए वीडियो वायरल

    लकवा से पीड़ित बालक का सरकारी अस्पताल में हुआ सफल उपचार

    लकवा से पीड़ित बालक का सरकारी अस्पताल में हुआ सफल उपचार

    बाबूगढ़ से श्रद्धालुओं का जत्था मेहंदीपुर बालाजी के लिए पैदल यात्रा पर रवाना

    बाबूगढ़ से श्रद्धालुओं का जत्था मेहंदीपुर बालाजी के लिए पैदल यात्रा पर रवाना

    ट्रक व कैंटर की भिड़ंत में दो घायल

    ट्रक व कैंटर की भिड़ंत में दो घायल

    हापुड़: वार्ड-29 की विद्युत समस्या की सभासद ने उठाई आवाज

    हापुड़: वार्ड-29 की विद्युत समस्या की सभासद ने उठाई आवाज
    error: Content is protected !!