
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ में आयोजित रैली में सहभागिता के लिए भाजपा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एकत्र हुए और बसों में सवार होकर मेरठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश में मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार से दोगुनी रफ्तार से विकास हो रहा है। रैपिड मेट्रो (RRTS) से बेहतर कनेक्टिविटी और रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। यह परियोजना क्षेत्र की प्रगति को नई गति देने का कार्य करेगी।

























