
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में हुए अतिक्रमण को देख शनिवार को गढ़ नगर पालिका की ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने नाराजगी ज़ाहिर की। इस दौरान उन्होंने पाया कि अवैध रूप से दुकान का निर्माण कराया जा रहा है जिससे नाराज होकर उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए और जांच शुरू कर दी।
जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडे के आदेश पर ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने बृजघाट का शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि ब्रजघाट पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकान का निर्माण कराया जा रहा है जिसे देखकर ईओ भड़क गए और उन्होंने तुरंत अतिक्रमण पर कार्रवाई की। साथ ही अवैध निर्माण अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की भी चेतावनी दी।

























