
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपदीय साइबर सैल व थाना हापुड़ देहात की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हैण्डीक्राप्ट व डेकोरेशन की फर्जी फर्म व प्रोफाईल प्रदर्शित कर ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर किया है।आरोपी गांव सलाई का दीन मौहम्मद है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

























