
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली शुगर मिल ने नए सत्र का भुगतान शुरू कर दिया है। पेराई शुरू होने के करीब साढ़े तीन महीने बाद इस सत्र का भुगतान शुरू कर दिया है। बुधवार को दोनों मिलों ने 6.12 करोड़ रुपए का भुगतान किया। बृजनाथपुर मिल पर अभी भी पिछले सत्र का बकाया बाकी है। सिंभावली शुगर मिल ने पिछले पेराई सत्र का पूरा भुगतान करने के बाद मौजूदा पेराई सत्र का 3.60 करोड़ रुपए का भुगतान किया है।

























